हिंदी
महराजगंज: डाइनामाइट न्यूज़ की खबर के बाद अपना दामन बचाने में जुटी कोतवाली पुलिस अपने ही बिछाये जाल में फंसती जा रही है। रविवार को डाइनामाइट न्यूज़ ने जैसे ही इस खबर को प्रकाशित किया “सपा नेता के घर से पुलिस ने उठायी सफेद स्कार्पियो.. चर्चाओं का बाजार गर्म, एएसपी ने कहा- मुझे कुछ नही पता” इसके बाद चारो ओर हड़कंप मच गया।
SHO कोतवाली द्वारा लावारिश गाड़ी (स्कार्पियो)थाने पर लाया गया है, वाहन स्वामी के बारे मे जानकारी की जा रही है ।
— MAHARAJGANJ POLICE (@maharajganjpol) February 10, 2019
आनन-फानन में कोतवाली पुलिस ने ट्विटर पर अपनी सफाई दी और लिखा “SHO कोतवाली द्वारा लावारिश गाड़ी (स्कार्पियो) थाने पर लाया गया है, वाहन स्वामी के बारे मे जानकारी की जा रही है”
पुलिस के बयान के मुताबिक यह गाड़ी लावारिस है और गाड़ी मालिक की तलाश की जा रही है। कोतवाली पुलिस आखिर यह क्यों छिपा रही है कि उसे यह गाड़ी कहां खड़ी मिली? कब मिली? अब तक की छानबीन में क्या तथ्य सामने निकलकर आये हैं?
जिले भर में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि सपा के एक नेता और जिला पंचायत सदस्य के घर से कोतवाल रामदवन मौर्य ने किसी की शिकायत पर बिना नंबर वाली एक सफेद स्कार्पियो को बरामद किया है। उधर जब डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता ने अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला से इस बारे में सवाल पूछा था तो वे बिल्कुल अंजान बनते हुए नजर आय़े थे और कहे कि मुझे कोई जानकारी नही, पता करके बताता हूं।
कोतवाली परिसर में खड़ी स्कॉर्पियो के आगे पीछे दोनों ही तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी है।
चर्चा ये है कि सत्ता पक्ष के कुछ नेता इस मामले को लेकर कोतवाली पुलिस पर भारी दबाव बनाये हुए हैं और वे सारे मामले पर से पर्दा डालने में जुटे हुए हैं।
Published : 10 February 2019, 9:36 PM IST
Topics : एसपी कोतवाल कोतवाली महराजगंज रामदवन मौर्य सपा नेता स्कार्पियो
No related posts found.