हिंदी
महराजगंज: सदर कोतवाली में खड़ी बिना नंबर वाली एक सफेद स्कॉर्पियो का रहस्य गहराता जा रहा है। पुलिस इस मामले पर कुछ भी बोलने को तैयार नही है।
डाइनामाइट न्यूज़ को मिली जानकारी के मुताबिक सपा के एक नेता और जिला पंचायत सदस्य के घर से कोतवाल रामदवन मौर्य ने किसी की शिकायत पर बिना नंबर वाली एक सफेद स्कार्पियो को बरामद किया है। अब ये गाड़ी सदर कोतवाली में खड़ी है।
गाड़ी क्यों पकड़ी गयी है.. किसकी है ये गाड़ी.. इस सवाल का जवाब जिले के पुलिस महकमे का कोई भी जिम्मेदार अफसर देने को तैयार नही है। इस बारे में जब डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता ने अपर पुलिस अधीक्षक आशुतोष शुक्ला से जवाब मांगा गया तो वे बिल्कुल अंजान बनते हुए नजर आय़े और कहने लगे मुझे कोई जानकारी नही, पता करके बताता हूं। कोतवाली परिसर में खड़ी स्कॉर्पियो के आगे पीछे दोनों ही तरफ नंबर प्लेट नहीं लगी है।
अंदर की खबर ये है कि मामला जिला पंचायत के सदस्य से जुड़ा होने की वजह से जिला पंचायत की राजनीति में खासा दखल रखने वाले एक प्रमुख सत्ताधारी नेता की कृपा से मामले को मैनेज करने का प्रयास तेजी से चल रहा है। यही वजह है कि पुलिस इस मामले में अंजान बनने की कोशिश कर रही है। फिलहाल जिले भर में इस मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं गर्म हैं। कोई इसे बिहार के किसी गैंग से जोड़कर देख रहा है तो कोई लेन-देन के विवाद में गाड़ी उठाने की बात कह रहा है। अब ऐसे में सबकी निगाहें पुलिस महकमे के आला अफसरों पर टिक गयी हैं कि देर-सवेर ही सही वे ही इस मामले पर सही तस्वीर स्पष्ट करेंगे।
Published : 10 February 2019, 5:34 PM IST
No related posts found.