हिंदी
महराजगंज: त्रिमोहानी घाट के पुल पर अब से कुछ मिनट पहले एक बड़ा एक्सीडेंट हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक हंटर गाड़ी रोहन नदी के पुल की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे पानी में जा गिरी। चालक पानी की धार में डूब गया जबकि दो युवकों की जान ग्रामीणों ने बचायी है।
तैराकों की मदद से डूबे युवकों की तलाश की जा रही है। मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार और शहर कोतवाल अखिलेश सिंह पहुंच चुके हैं।
जानकारी के अनुसार हंटर गाड़ी को अरमान नाम का युवक चला रहा था। फरेंदा थाना क्षेत्र के परसिया बुजुर्ग निवासी देवेन्द्र व दुर्गेश गाड़ी में बैठे थे।
Published : 17 September 2020, 8:35 PM IST
Topics : Maharajganj Road Accident एक्सीडेंट घायल त्रिमोहानी पुल पुलिस महराजगंज मौत राहत बचाव सड़क हादसा