हिंदी
महराजगंज: जनपद में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष की घटना सामने आयी है। विवाद को लेकर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना में पांच लोग घायल हो गये, जिनको इलाज के लिए सीएचसी धानी में भर्ती कराया गया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिकन्दरा जीतपुर के टोला शिवपुरवा में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष आपक में भिड़ पड़े। दोनों में जमकर मारपीट हुई।
अस्पताल में इलाज के लिये भर्ती एक घायल महिला ने डाइनामाइट न्यूज़ के साथ बातचीत में दूसरे पक्ष पर भाला से हमला करने का आरोप लगाया है।
मारपीट की इस घटना में एक पक्ष के गोविंद, पुनीता, जानी और दूसरे पक्ष के राजेंद्र व पाना घायल हो गये। घायलों को इलाज के लिये सीएचसी धानी में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।
Published : 5 August 2022, 5:53 PM IST
No related posts found.