महराजगंज निकाय चुनाव: पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह डाइनामाइट न्यूज पर LIVE

महराजगंज के पूर्व सांसद जितेंद्र सिंह ने डाइनामाइट न्यूज को दिये एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में कहा है कि निकाय चुनाव में कांग्रेस अच्छा प्रदर्शन करेगी। वे इन दिनों महराजगंज जिले में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में जनसंपर्क कर रहे हैं। उन्होंने रैलियों में जनता से कांग्रेस के उम्मीदवारों को जीताने की अपील की।

Updated : 27 November 2017, 4:49 PM IST
google-preferred

महराजगंज: जिले में निकाय चुनाव को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत करते हुए कांगेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद जितेन्द्र सिंह ने कहा कि इन चुनावों में भाजपा के खिलाफ जनता की भारी नाराजगी देखने को मिलेगी। निकाय चुनावों की लड़ाई भाजपा और कांग्रेस के बीच है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज: नौतनवा में बवाल के बाद पुलिस के सामने रो पड़े गुड्डू खान, कहा..साहब मुझे मारिये.. 

शहर से कांगेस प्रत्याशी अख्तर अब्बासी के बारे में जितेन्द्र सिंह ने कहा कि वे सभी उम्मीदवारों में काफी बेहतर है और हम सभी उनकी जीत सुनिश्चित करने में लगे हुए है। अब्बासी क्षेत्र और जनता की सभी समस्याओं से जूझते हैं। 45 वर्षों से वह पार्टी से जुड़े हैं और इसलिये पार्टी की नीतियों से भी भली-भांति परिचित हैं। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बवाल, विधायक अमनमणि त्रिपाठी और भोजपुरी गायक निरहुआ के खिलाफ मुकदमा, कई गिरफ्तार 

पूर्व सांसद ने उम्मीद जतायी कि जीत के बाद अब्बासी जनअपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। 

(डाइनामाइट न्यूज़ पर आपको महराजगंज नगर पालिका चुनाव से जुड़ी हर एक खबर सबसे पहले मिलेगी। नि:शुल्क मोबाइल एप डाउनलोड करने के लिए 9999 450 888 पर मिस्ड कॉल करें)

 

No related posts found.