महराजगंज: नाबालिग लड़की से छेड़खानी का प्रयास, विरोध करने पर मारपीट के बाद आरोपी फरार

डीएन ब्यूरो

जनपद में एक नाबालिग लड़की से साथ छेड़खानी के प्रयास का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की के साथ मारपीट की और फरार हो गया। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

मामले की जांच में जुटी कोल्हुई पुलिस
मामले की जांच में जुटी कोल्हुई पुलिस


कोल्हुई (महराजगंज): कोल्हुई थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़  करने के प्रयास का मामला सामने आया है। छेड़खानी का विरोध करने पर जब लड़की ने शोर मचाया तो आरोपी लड़की के साथ मारपीट शुरू कर दी। शौर सुनकर ग्रामीणों के पहुंचने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक कोल्हुई क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की बीती शुक्रवार की रात शौच के लिए निकली थी। इसी दौरान शराब के नशे में वहां एक व्यक्ति पहुंचा और लड़की के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध ओरीप ने लड़की से मारपीट शुरू कर दी। लड़की के शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आरोपी व्यक्ति भाग निकला। 

सूचना पाकर कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई है। इस मामले में एसओ कोल्हुई ने बताया रात को सूचना मिली थी। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। 










संबंधित समाचार