हिंदी
महराजगंज: ग्राम सभा ठूठीबारी के मास्टर कालोनी में दबंगों द्वारा एक सार्वजनिक रास्ते पर अवैध अतिक्रमण का मामला सामने आया है। यह मास्टर कॉलोनी में जाने का सबसे पुराना रास्ता था, जो शिव मंदिर से होते हुए सड़क ठूठीबारी मार्ग को जोड़ता है। लेकिन कुछ दबंगों द्वारा इस पर कब्जा कर इस रास्ते को बंद कर दिया गया है। राजस्व विभाग के अधिकारी इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
शिकायतकर्ता समाजसेवी संजय कुमार का कहना है कि वे इस बारे में कई बार लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार और तहसील स्तर पर इसकी शिकायत कर चुके है, लेकिन कोई कार्यवाही नही किया गया।

इस संबंध में ठूठीबारी लेखपाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि ऐसा मामला उनके संज्ञान में नही है, अगर ऐसा है तो मौके पर जांच कर जमीन खाली करवायी जाएगी।
Published : 28 May 2018, 3:40 PM IST
Topics : अतिक्रमण कब्जा ग्राम सभा ठूठीबारी दबंग महारजगंज मास्टर कालोनी
No related posts found.