महराजगंज: डीएम और एसपी ने लिया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा, राहत और बचाव को लेकर दिये जरूरी निर्देश

भारी बारिश के बाद यूपी के महराजगंज में बाढ़ का भीषण कहर सामने आ रहा है। सभी नदी और नाले पर उफान पर है। जनपद में कई गांव और घरों में बाढ का पानी घुस गया है। डीएम और एसपी ने आज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर कई जरूरी निर्दश दिये। पूरी रिपोर्ट

Updated : 28 August 2021, 4:37 PM IST
google-preferred

महराजगंज: भारी बारिश समेत नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद जनपद में बाढ़ का कहर लगातार मंडराता जा रहा है। सभी नदी और नाले पर उफान पर है और कई गांव व घरों में बाढ का पानी घुस गया है। विकराल बाढ़ के कारण जनपद के कई पुल और सड़क पानी में समा गये है। किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल भी बर्बाद हो गई। बाढ के बढ़ते कहर के बीच जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आज पुलिस-प्रशासन टीम के साथ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत व बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज में बाढ़ संकट को लेकर जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार डाइनामाइट न्यूज पर LIVE

जिलाधिकारी डा. उज्जवल कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने टीम के साथ बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया। इस मौके पर बाढ़ से हो रहे नुकसान का भी आकलन किया गया और राहत व बचाव कार्यों में लगी टीम को जान-माल की क्षति को रोकने के लिये जरूरी उपाय करने के निर्देश भी दिये। इसके साथ ही तटबंधों की भी जानकारी ली गई और बचाव समुचित उपाय करने के निर्देश दिये गये।  

यह भी पढ़ें: VIDEO: यूपी के महराजगंज में बाढ़ का कहर जारी, पलक झपकते ही ध्वस्त हुआ पुल, दर्जनों गाँवों का संपर्क कटा, संकट में जनजीवन

जनपद के निचलौल ब्लॉक के ग्रामसभा बकुलड़िहा के समीप स्थित पुराना पुल  बाढ़ के पानी के दबाब से पलक झपकते ही ध्वस्त हो गया। पूरा पुल पानी में समा गया लेकिन गनीमत की बात यह है कि इससे फिलहाल कोई जान-माल का नुकसान सामने नहीं आया। हालांकि पुलि टूटने से दर्जनों गाँवों का मुख्य सड़क मार्ग से संपर्क टूट गया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में आधा दर्जन नदियां अब भी उफान पर, पड़ियाताल का पुल ध्वस्त, बाढ़ से घिरे कई गांव, संकट में लोग, देखिये वीडियो 

नौतनवा तहसील के कई गांव बाढ़ की चपेट में है। यहां कई घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है और लोग सुरक्षित स्थानों की तलाश कर रहे है। लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है।  बघेला नाला के आसपास के गांव बेलभार, लक्ष्मीपुर, श्रीरामपुर,गंगवालिया, लुठहवा,करौता आदि गांव बाढ़ की चपेट में है। नाले के आसपास के आधा दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोगों के घरों में पानी घुस जाने से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

यह भी पढ़ें: महराजगंज में नालों और नदियों ने धारण किया विकराल रूप, कई क्षेत्र और गांव संकट में, देखिये बाढ का डरावना वीडियो

पड़ियाताल का पुल तेज पानी के बहाव के कारण बह गया है। नौतनवा-ठूठीबारी मार्ग जलमग्न होने से लोगों की आवागमन मुश्किल हो गया है। कई लोगों का जीवन संकट में घिरता जा रहा है।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र धानी में भी राप्ती नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से लोगों में भारी दहशत का माहौल है। सैकड़ों एकड़ फसल भी जलमग्न हो चुकी है। कई गावों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

Published : 
  • 28 August 2021, 4:37 PM IST

Related News

No related posts found.