महराजगंज: बगीचे में लटकता मिला युवक का शव, मौत को लेकर लग रहे इस तरह के कयास, क्षेत्र में हड़कंप

महराजगंज के ठूठीबारी थाना क्षेत्र में एक युवक का शव बगीचे में पेड़ से लटकता मिला है। युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी मची हुई है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी ख़बर

Updated : 21 April 2022, 1:37 PM IST
google-preferred

महराजगंज: ठूठीबारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत जमुई कला गाँव में एक युवक का शव पेड़ से लटकता हुआ मिला है। युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गयी है। युवक की मौत को लेकर कई तरह के कयास लगाये जा रहे है। आशंका जतायी जा रही है कि युवक ने पेड़ से लटटकर फांसी लगाकर आत्महत्या की। शव को कब्जे पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक आज गुरूवार तड़के सुबह गांव के कुछ लोग बगीचे की तरफ़ शौच के लिए गए था। इस दौरान आम के पेड़ से एक युवक का शव लटकता देखा गया। शव देखकर लोग शोर मचाने लगे। इस घटना से गांव में हड़कंप मच गया। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान पैंतीस वर्षीय बहादुर के रूप में हुई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

ठूठीबारी थानाध्यक्ष संजय दुबे ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पेड़ से उतारकर कब्जे में ले लिया गया है और पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या मालूम पड़ रही है। आगे की छानबीन की जा रही है। परिजनों से तहरीर लेकर कार्रवाई की जाएगी।

Published : 
  • 21 April 2022, 1:37 PM IST

Advertisement
Advertisement