हिंदी
फरेन्दा (महराजगंज): नगर पंचायत कार्यालय आनंदनगर द्वारा शुक्रवार को मोबाइल सैनिटाइजर मशीन का ट्रायल किया गया। इसका उद्दश्य व्यापक स्तर पर कोरोना संक्रमण का रोकथाम और बचाव करना है।
कोरोना महामारी को देखते हुए नगर को सैनिटाइज करने के लिए नगर पंचायत कार्यालय में मोबाइल सैनिटाइजर मशीन का ट्रायल नगर अध्यक्ष राजेश जायसवाल द्वारा किया गया।
इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए इस मशीन का होना बहुत ही आवश्यक है। नगर पंचायत कार्यालय पूरे मनोयोग से लगकर शहर को सैनिटाइज करने के साथ ही व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगा हुआ है। जिससे कस्बे को लोगों को सहूलियत मिल सके।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी अवध प्रकाश सिंह, सभासद महेश लोहिया, मोनु पांडेय, लिपिक वेद प्रकाश गुप्ता, धीरेंद्र श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
Published : 28 August 2020, 5:08 PM IST
No related posts found.