महराजगंज: भगवा झंडा लगाने पर दो समुदायों में खूनी संघर्ष, ईंट-पत्थरबाजी से कई चोटिल, फोर्स तैनात

भगवा झंडा लगाने को लेकर दो समुदायों में यहां भारी टकराव हो गया। दोनों तरफ से ईंट और पत्थरबाजी होने के कारण कई लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। मौके से डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 7 October 2018, 12:31 PM IST
google-preferred

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदवा में रविवार की सुबह अचानक एक मामूली बात ने बड़े विवाद को जन्म दे दिया, जिस कारण दो समुदाय खूनी संघर्ष पर उतारू हो गये। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी की गयी और एक-दूसरे पर ईंटें फैंकी गयी। ईंट और पत्थरबाजी के कारण दोनों समुदायों के कई लोग घायल हो गये। घायलों को पनियरा पुलिस ने इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। यह विवाद क्षेत्र में भगवा झंडा लगाने के कारण हुआ।

 

 

दो समुदायों के बीच ईंट और पत्थरबाजी की सूचना पाते ही भारी पुलिस बल मौके पर गांव में पहुंची और मोर्चा संभाल लिया। पत्थरबाजी करने, ईंट चलाने और क्षेत्र शांति भंग करने वाले आरोपियों की धरपकड़ के लिये पुलिस ने कई घरों में दबिश दी।  

यह भी पढ़ेंः महराजगंज: गन्ने के खेत में मिला महिला का शव..हत्या की आशंका, परिजनों का उग्र प्रदर्शन 

 

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया

जानिये कैसे उपजा विवाद 

पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरगदवा में रविवार की सुबह नवरात्रि के त्यौहार को लेकर गांव में भगवा रंग का झंडा लगाया जा रहा था। गांव में एक चबूतरा बना था, जिस पर एक फूल था। उस चबूतरे पर पहले से ही दूसरे समुदाय का झंडा लगा हुआ था। उसी पोल पर जब दूसरे धर्म के लोगों ने भी झंडा लगा दिया उसी गांव की एक महिला झंडा लगाने वाले व्यक्ति को गाली देने लगी। देखते ही देखते इस विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। कुछ लोग वहां बवाल पर उतारू हो गए और अपने छतों से पत्थर चलाने लगे। दूसरे तरफ से भी पत्थर चलने लगे।
 

यह भी पढ़ेंः महराजगंज से बड़ी खबर.. भारत-नेपाल बॉर्डर पर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद

 

क्षेत्र में मौजूद पुलिस फोर्स

 

घायल अस्पताल में, पुलिस गांव में

इस विवाद की सूचना पाते ही पनियरा थानाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह पुलिस बल और 100 नंबर की गाड़ियां मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा पहुंचाया गया, जहां घायलों का इलाज जारी है। यह सूचना जिले में आग की तरह फैल गई और घटनास्थल पर सदर तहसीलदार कतरारी राजेंदर चौधरी, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, रामपाल यादव, श्यामदेउरवा पुलिस फोर्स के साथ पहुंची। गांव में पुलिस द्वारा मार्च किया गया। 

 

 

गांव वालों से शांति की अपील

इस मामले में पुलिस ने गांव के कुछ अराजक तत्वों समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। गांव वालों से शांति बनाये रखने की अपील की गयी है। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस बल तैनात है। हर संदिग्ध पर नजर रखी जा रही है। 

Published : 
  • 7 October 2018, 12:31 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement