महराजगंज: गन्ने के खेत में मिला महिला का शव..हत्या की आशंका, परिजनों का उग्र प्रदर्शन

महराजगंज से एक सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। गन्ने के खेत में एक महिला का शव मिलने से यहां के एक गांव में सनसनी मची हुई है। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने के बाहर उग्र प्रदर्शन किया। डाइनामाइट न्यूज़ की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 6 October 2018, 2:49 PM IST
google-preferred

महराजगंज: कोठीभार थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बरवा दिगंबर में गन्ने के खेत से एक महिला का शव बरामद किया गया। शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। महिला के गले पर काला निशान बना हुआ है, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक महिला के गुस्साए परिजन थाने के बाहर शव रखकर हत्यारोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे है।

थाने के बाहर शव को रख कर परिजनों का प्रदर्शन

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम बरियारपुर के बरवा दिगंबर टोला निवासी 55 वर्ष हिमाचला पत्नी ढोड़ई टोला शुक्रवार दोपहर 1 बजे बकरियों को खेत में चराने के लिए लेकर गयी। लेकिन काफी देर शाम तक वह अपने घर वापस नहीं आयी। इसके बाद परिजनो ने उसे ढ़ूंढ़ना शुरू किया। घर वालों ने काफी खोजबीन की पर उसका कहीं भी पता न चल सका। 

आज सुबह जब परिजनों ने खेतों में जाकर छानबीन की तो इस दौरान मृतक के बेटे ने वहां उसकी मां  शव पड़ा देखा। मृतक महिला के गले में काला निशान बना हुआ था। ऐसा लग रहा है कि किसी ने गला दबाकर हत्या कर लाश फेंक दी हो। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी छानबीन शुरू कर दी है और मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मामले की जांच जारी है। 

Published : 
  • 6 October 2018, 2:49 PM IST

Related News

No related posts found.