हिंदी
जवाहर नयोदय विद्यालय की 12वीं की छात्रा उजाला मल्ल ने महराजगंज जिले को टॉप किया है। इस मौके पर उजाला ने इस सफलता को लेकर डाइनामाइट न्यूज़ के साथ खास बातचीत की। पूरी खबर..
महराजगंज: सीबीएससी 12वीं परीक्षा में जवाहर नवोदय विद्यालय की 12वीं की छात्रा उजाला मल्ल जिले की टॉपर बनीं है। उजाला ने इस परीक्षा में 94.60 प्रतिशक अंक प्राप्त किये। जिले की टॉपर बनने के बाद उजाला के स्कूल समेत उसके घर और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष का माहौल है।
डाइनामाइट न्यूज से बातचीत करते हुए उजाला ने कहा कि वो भविष्य में आईएएस ऑफिसर बनना चाहती हैं। इसके साथ ही उजाला ने कहा कि उन्होंने जितनी देर भी पढ़ाई की, काफी मेहनत और लगने से की है।
यह भी पढें: पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी जिले की CBSE टॉपर रम्या डाइनामाइट न्यूज़ पर LIVE
डाइनामाइट न्यूज से बातचीत में उजाला ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरूजनों व दोस्तों को दिया।
उजाला के टॉप करने पर उनके घर में जश्न का माहौल है और उनको बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। उजाला गोरखपुर के पिपराइच की रहने वाली है। उजाला के पिता संजय मल्ल पिछले 7 सालों से महराजगंज नयोदय विद्यालय में शिक्षक पद पर तैनात है।
Published : 26 May 2018, 6:36 PM IST
No related posts found.