हिंदी
महराजगंज: घुघली थाना क्षेत्र के बाजार जखीरा चौराहे के पेट्रोल पंप के पास एक कार तथा मोटरसाइकिल में जोरदार भिड़ंत हो गई। इस सड़क हादसे में व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति को उपचार के लिये अस्पताल भेज दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली बाजार, जखीरा चौराहा पर आज कुशीनगर के तरफ से आ रही कार और कप्तानगंज की तरफ से आ रही मोटरसाइकिल में आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोटरसाइकिल चला रहा दिनेश नामक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल दिनेश चौमुखा नौका टोले का रहने वाला है।
जखीरा चौराहा पुलिस सहायता केंद्र के चौकी इंचार्ज की मौजूदगी में मोटरसाइकिल सवार घायल दिनेश को उपचार के लिए घुघली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जानकारी के मुताबिक कार चालक कुशीनगर जिले के अहिरौली थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। कार चालक तथा उसमें सवार सभी व्यक्ति पूरी तरह से सुरक्षित है। जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।
Published : 24 June 2021, 5:47 PM IST
No related posts found.