हिंदी
महराजगंज: जनपद में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक और युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से बुरी तरह जखमी बाइक सवार को इलाज के लिये अस्पताल भेजी गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
यह घटना महराजगंज जनपद के सोनौली कोतवाली के पास की है। यहा एक बाइक सवार युवक को अनियंत्रित कार ने ठोकर मार दिया, जिससे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। खबर लिखे जाने के वक्त तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी थी।
मिली जानकारी अनुसार सोनौली कोतवाली के पास आज सुबह एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार इंडिका कार की चपेट में आ गया, जिससे युवक को गंभीर चोटें लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने अस्पताल पहुंचाया ,जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
कोतवाल शशांक शेखर राय ने बताया कि,युवक की अभी शिनाख्त नहीं हो पायी है। युवक को लेकर जानकारी जुटाई जा रही है।
Published : 30 November 2021, 4:14 PM IST
Topics : कार पुलिस बाइक सवार महराजगंज मौत युवक सड़क हादसा सोनौली कोतवाली
No related posts found.