महराजगंज: मां दुर्गा की आकर्षक शोभा यात्रा ने मोहा मन, युवाओं ने दिखाये दिलचस्प करतब

महराजगंज के सिसवा बाजार डोल मेला में मां दुर्गा की आकर्षक शोभा यात्रा निकाली गई। इस शोभा यात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। माता की पालकी ने इस दौरान सभी का मन मोह लिया। डाइनामाइट न्यूज़ की स्पेशल रिपोर्ट…

Updated : 22 October 2018, 4:13 PM IST
google-preferred

महराजगंज: महराजगंज के सिसवा बाजार डोल मेला में मां दुर्गा की आकर्षक शोभा यात्रा में भारी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान लोग खुशी से झूमते और नाचते दिखाई दिये। शोभा यात्रा में माता की पालकी ने सभी लोगों का मन मोह लिया है। भारी संख्या में महिलाओं ने भी इस शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। 

डोल मेला में लोकायन दुर्गा पूजा समिति पुरानी पुलिस चौकी द्वारा मां दुर्गा की पालकी में महिलाओं द्वारा निकाली गयी शोभा यात्रा आकर्षण का केन्द्र बनी रही। विदाई गीत के साथ पालकी ले जा रहे महिलायें, पुरुष, श्रद्धालु भाव विभोर रहे। माता की पालकी के मौके पर नौजवानों ने कला का प्रदर्शन भी किया। 

इस समिति द्वारा निकाली गयी चूड़ी वाली मंगल गौरी माता की रथ यात्रा ने भी सबका मन मोह लिया। इसके अलावा काली माई स्थान, बनारसी कटरा सहित लगभग आधा दर्जन समितियों द्वारा निकाली गयी माता की पालकी यात्रा को श्रद्धालुओं ने खूब सराहा। 

Published : 
  • 22 October 2018, 4:13 PM IST

Advertisement
Advertisement