Maharajganj: जानिये ग्राम न्यायालय के खिलाफ क्यों सड़कों पर उतरे अधिवक्ता, किया जोरदार विरोध प्रदर्शन

महराजगंज में ग्राम न्यायालय के खिलाफ आज सिविल कोर्ट बार असोसिएशन के अधिवक्ताओं ने सड़क पर विरोध प्रदर्शन किया और अपर जिलाधिकारी को लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। पढ़िए पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 16 September 2021, 5:02 PM IST
google-preferred

महराजगंजः जिले में आज ग्राम न्यायालय के गठन के खिलाफ अधिवक्ता सड़क पर उतर आए हैं। आज ग्राम न्यायालय के खिलाफ सिविल कोर्ट बार असोसिएशन के अधिवक्ताओं ने इसे लेकर जिलाधिकारी को शिकायत भी दर्ज कराई है।

अधिवक्ताओ की मांग है कि ग्राम न्यायालय का गठन न किया जाए इससे भ्रष्टाचार का बढ़ावा मिलेगा और आम जनमानस को न्याय नहीं मिल पाएगा। सरकार ग्राम न्यायालय से सम्बंधित शासनादेश को तत्काल वापस ले जिससे उत्तर प्रदेश में इस तरह की दिक्कत उत्पन्न न होने पाए। इसके अलावा जो न्यायालय सिविल कोर्ट से बाहर संचालित है उसे भी न्यायालय परिसर में पुनः स्थापित कराया जाए।

अधिवक्ताओ बताया कि हमारी मांगो पर तत्काल अमल नही किया गया हम लोग आंदोलन को बाध्य होंगे। आंदोलन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह समेत सभी अधिवक्ता मौजूद रहे।

Published : 
  • 16 September 2021, 5:02 PM IST