हिंदी
भिंड/ग्वालियर: मध्य प्रदेश के नगरीय विकास एवं आवास राज्य मंत्री ओ पी एस भदौरिया की कार मंगलवार दोपहर राज्य के भिंड जिले में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।
भदौरिया को ग्वालियर के बिड़ला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बिड़ला अस्पताल में उनका इलाज कर रहे चिकित्सक अजीत तिवारी ने बताया, ‘‘मंत्री की हालत ठीक है। उनका सीटी स्कैन भी सामान्य है। उनके सिर पर चोट है, इसलिए उन्हें ‘क्रिटिकल केयर वार्ड’ में रखा गया है। चिकित्सक उनकी लगातार निगरानी कर रहे हैं।’’
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मंत्री के अलावा, उनका वाहन चालक और एक सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए हैं।
भिंड के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री ने बताया कि हादसे के वक्त भदौरिया ग्वालियर से मेहगांव जा रहे थे। इसी बीच मालनपुर इलाके में उनकी कार सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।
Published : 31 May 2023, 8:45 AM IST
No related posts found.