हिंदी
लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन के खास अवसर पर समाजवादी छात्रसभा के कार्यकर्ताओं ने यूपी की राजधानी लखनऊ में जोरदार प्रदर्शन किया। सपा छात्र सभा का यह प्रदर्शन देश में बढ़ रहे रोजगार के संकट को लेकर था। सपा छात्र सभा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि देश के युवाओं के सामने बेरोजगारी की जो अभूतपूर्व समस्या पैदा हो रही है, उसके लिये सीधे तौर केंद्र की मोदी और राज्य की योगी सरकार जिम्मेदार है।
पूर्व छात्र नेता सतेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में पहुंचे दर्जनों छात्रों ने बाबा साहब की प्रतिमा पर देश में बढ़ रही बेरोजगारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके अलावा भ्रष्टाचार, महंगाई आदि मुद्दों को लेकर भी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन और नारेबाजी की गयी।
प्रदर्शनिकारियों का आरोप है कि सरकार बढ़ती महंगाई को काबू करने के बजाए तरह-तरह के आयोजन करके सरकारी खजाने को लगातार नुकसान पहुंचा रही है। लखनऊ में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा के समक्ष सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे सपा छात्र सभा के कई कार्यकर्ताओं को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है।
Published : 17 September 2020, 2:07 PM IST
Topics : Lucknow uttar pradesh उत्तर प्रदेश छात्र सभा जन्मदिन नारेबाजी पीएम मोदी प्रदर्शन लखनऊ समाजवादी पार्टी