हिंदी
कानपुर: उत्तर प्रदेश सरकार में महिला एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि सरकार राज्य में भय और अपराध मुक्त समाज के निर्माण में जुटी हुई है और महिलाओं को समुचित सुरक्षा देंने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि थोड़ा समय लगेगा लेकिन हम अपराधों को जल्द कंट्रोल करेंगे।
यह भी पढ़ें: यूपी की मंत्री ने माना- सूबे की स्वास्थ्य सेवाएं बीमार, इलाज करेगी सरकार
डॉ. जोशी ने उक्त बातें एक पुस्तक के विमोचन समारोह में कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार कानून व्यवस्था को लेकर गम्भीर है। अपराधी पकड़े जा रहे हैं। महिला उत्पीड़न पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार, पुलिस प्रशासन, हमारा विभाग खुद भी महिला उत्पीड़न के मामले को लगातार देख रहा है। महिला हेल्पलाइन 181 के बेहतर परिणाम आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ-मिशन इंद्रधनुष का आगाज, 2018 तक 90 फीसदी बच्चों का होगा टीकाकरण
डॉ. जोशी ने कहा कि 75 जिलों में एक-एक रेस्क्यू वेन को लगायी गयी। करीब 2 हज़ार महिलाओं को उत्पीड़न मुक्त कराया गया है। थोड़ा समय लगेगा हम अपराध को कंट्रोल करेंगे। महिलाओं के हज पर जाने के सवाल में डॉ. जोशी ने कहा कि प्रपोजल बन गया है। अगर फाइनल हो जाता है तो अच्छी बात है। इसके बाद महिलाओं को 4-4 के ग्रुप में हज भेजा जायेगा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अजय कपूर भी मौजूद रहे।
Published : 9 October 2017, 6:27 PM IST
No related posts found.