यूपी ATS ने नोएडा से दो बांग्लादेशी आतंकवादियों को किया गिरफ्तार

यूपी एटीएस और पश्चिम बंगाल पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में दो बांग्‍लादेशी आतंकियों को गिरफ्तार किया है। संदिग्धों से पूछताछ के बाद पुलिस को कई रहस्यों से पर्दा उठने सी उम्मीद है। पूरी खबर..

Updated : 24 July 2018, 6:17 PM IST
google-preferred

नोएडा: यूपी एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ संयुक्त ऑपरेशन में दो बांग्‍लादेशी आतंकियों को गिरफ्तार किया है।  गिरफ्तार किए गए दोनों आतांकियों से पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार किये गये दोनों संदिग्धों के नाम मुशर्रफ हुसैन और रुबेल अहमद है।

पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत दोनों संदिग्ध आतंकियों को मंगलवार को नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दोनों गिरफ्तार संदिग्ध आतंकियों को लेकर एटीएस लखनऊ में उनसे पूछताछ कर रही है।

गिरफ्तार किये गये दोनों संदिग्धों के बारे में पुलिस लखनऊ में एटीएस मुख्यालय में ज्यादा जानकारी देगी। 
 

Published :  24 July 2018, 6:17 PM IST

Related News

Advertisement