यूपी में पारदर्शी तरीके से होंगी सभी भर्तियां: स्वतंत्र देव सिंह

लखनऊ में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर कई ऐलान किए। दरोगा भर्ती की परीक्षा रद्द होने के संबंध में उन्होंने कहा कि यूपी में सभी भर्तियां पारदर्शी तरीके से होंगी।

Updated : 26 July 2017, 5:52 PM IST
google-preferred

लखनऊ: पुलिस दरोगा भर्ती में पेपर लीक होने के मामले में परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि यूपी में पुलिस दरोगा भर्ती सहित दूसरी भर्तियों में पारदर्शिता रहेगी। आज परिवहन मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि यूपी में अब हमारी सरकार है। हमारी कोशिश यही रहेगी कि किसी भी भर्ती में किसी प्रकार की कोई धांधली न हो। अगर ऐसी कोई शिकायत आती है तो उसमें नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी।

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने परिवहन निगम की बसों के संचालन के भी मुद्दे पर भी अपनी राय रखते हुए कहा कि बसों के यात्रियों की सुविधा का ख्याल रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमारी यह भी कोशिश है कि बसों के संचालन की वजह से किसी को बेवजह जाम का सामना करना पड़े।

मादक पदार्थों की तस्करी पर लगेगी लगाम

आए दिन बसों में हो रही मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस पर लगाम लगाई जाएगी। ऐसे मामलों में जो भी शिकायतें आयेंगी, उसमें सभी दोषियों को दंडित कराने का भी प्रयास किया जाएगा।

महिलाओ के लिए पिंक बसें

महिलाओं के लिए पिंक बसे चलाने की तैयारी है। उन्होंने कहा कि इन बसों में महिलाओं के साथ उनके परिवार के पुरूषों को भी किरायों में छूट के साथ सफर कर सकेगें। उन्होनें बताया कि 2021 तक यूपी के सभी गांवों को बसों के माध्यम से जोड़ने का भी प्रस्ताव है।⁠⁠⁠⁠

 

Published : 
  • 26 July 2017, 5:52 PM IST

Related News

No related posts found.