UP VIDEO: दबंगों में खत्म हुआ कानून का खौफ, उधारी न देने पर सरेआम पति-पत्नी की जमकर पिटाई

यूपी में लगता है कि दबंगों में पुलिस और कानून का खौफ खत्म हो गया है। ऐसा ही एक मामला लखनऊ में सामने आया, जहां उधारी न देने पर दर्जन भर दबंगों ने पति-पत्नी की सरेआम पिटाई कर दी। पूरी खबर..

Updated : 22 July 2020, 10:47 AM IST
google-preferred

लखनऊ: रसूखदार दबंगों में पुलिस और कानून का भय खत्म होता जा रहा है। गाजीपुर थाना क्षेत्र में पान-मसाला उधार ना देने पर दबंगों ने गुमटी वालों को जमकर पीटा। RLB स्कूल के पास हुई इस घटना में एक दर्जनों दबंगों ने विक्रेता समेत उसकी पत्नी की जमकर पिटाई की। 

जानकारी के मुताबिक पान-मसाला उधारी न देने पर दर्जन  भर दबंग महिला और उसके पति पर कहर बनकर टूट पड़े। रोकना के बाद भी वे नहीं रुके और लाठी-डंडों से दंपत्ति की पिटाई कर डाली।

पीड़ित महिला उर्मिला कश्यप द्वारा दिया मुंशी-पुलिया चौकी पर पुलिस को इस संबंध में शिकायती पत्र दिया है।। महिला की शिकायत के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है।

Published : 
  • 22 July 2020, 10:47 AM IST

Advertisement
Advertisement