यूपी के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह के निधन पर अखिलेश यादव ने जताया दुख

डीएन ब्यूरो

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं यूपी के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। विनोद कुमार सिंह के निधन पर पार्टी समेत सपा अध्यक्ष ने शोक जताया। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

कोरोना से संक्रमित थे विनोद कुमार सिंह (फाइल फोटो)
कोरोना से संक्रमित थे विनोद कुमार सिंह (फाइल फोटो)


लखनऊ: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और यूपी के पूर्व मंत्री विनोद कुमार सिंह उर्फ पंडित सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थे। विनोद कुमार सिंह के निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गहरा शोक जताया है।विनोद कुमार समाजवादी पार्टी से कई बार विधायक चुने गये। 

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक कोरोना संक्रमति होने के बाद विनोद कुमार सिंह को इलाज के लिये लखनऊ के मिडलैंड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मेदांता के डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही थी। वह बीते 15 दिनों से वेंटिलेटर पर थे। लेकिन शुक्रवार को इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।   

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विनोद सिंह के निधन पर गहरा दुख जताया और उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। अखिलेश यदाव ने अपने शोक संदेश में लिखा "वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, कई बार के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री विनोद कुमार सिंह उर्फ ‘पंडित सिंह’ जी का निधन, अत्यंत दुखद। दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना एवं दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना। भावभीनी श्रद्धांजलि!"

विनोद सिंह के निधन सपा के अन्य नेताओं ने भी शोक जताया है। सपा में शोक की लहर छा गई है।










संबंधित समाचार