हिंदी
लखनऊ: प्रदेश में पेट्रोल 2.35 रुपये और डीजल 92 पैसा महंगा हो गया है। दरअसल यूपी सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर वैट बढ़ाते हुए पेट्रोल पर 28.80℅ और डीजल पर 17.48% किया।
इसके पीछे सरकार का तर्क ये है की राजस्व घाटे की पूर्ति के लिए वैट दरें बढ़ाई गयीं हैं। वहीं स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने मामले में बोलते हुए कहा की इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों को देखते हुए सरकार ने वैट दरें बढाई हैं।
यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र
यूपी बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमत में भारी वृद्धि महंगाई बढ़ाने व करोड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम है। बदतर क़ानून-व्यवस्था, महंगाई व बेरोज़गारी से त्रस्त जनता का दुःख और बढ़ेगा। सरकार जनहित पर ध्यान केन्द्रित करे तो बेहतर है।
— Mayawati (@Mayawati) August 20, 2019
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
वहीं बसपा मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार के पेट्रोल व डीजल की कीमत में भारी वृद्धि करने को दिन पर दिन महंगाई बढ़ाने वाला कदम बताया है।
Published : 20 August 2019, 7:25 PM IST
Topics : Deisel Lucknow Mayawati petrol uttar pradesh उत्तर प्रदेश डीजल पेट्रोल मायावती लखनऊ सिद्धार्थनाथ सिंह