हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच ट्विटर वार बढ़त जा रहा है। सपा कार्यकर्ता मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी के बाद इस मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने वाली उत्तर प्रदेश भाजपा इकाई की महिला पदाधिकारी ऋचा राजपूत के ख़िलाफ़ भी अब एक एफआईआर दर्ज कराई गई है। यह एफआईआर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने दर्ज करायी है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक यूपी भाजपा की महिला मोर्चा पदाधिकारी ऋचा राजपूत के ख़िलाफ़ समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने हजरतगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। नरेश उत्तम की शिकायत पर पुलिस ने ऋचा राजपूत के ख़िलाफ़ अपराध संख्या 12/2023 के अंतर्गत धारा 204, 509, 67 व 67A में एफआईआर दर्ज कर ली है।
सोशल मीडिया पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली युवा भाजपा नेता को तत्काल गिरफ्तार करे पुलिस । pic.twitter.com/KRm8aLOIBi
— Samajwadi Party (@samajwadiparty) January 8, 2023
बता दें कि ऋचा राजपूत ने गुरूवार 6 जनवरी को हजरतगंज कोतवाली में सपा मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल पर उसे बलात्कार और जान से मारने की धमकी दिए जाने के आरोप में मनीष जगन अग्रवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, जिसके बाद मनीष जगन अग्रवाल को पुलिस ने आज गिरफ्तार किया।
मनीष जगन अग्रवाल की गिरफ्तारी को लेकर सपाइयों में भारी रोष है। पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव रविवार सुबह मनीष की गिरफ्तारी के विरोध में पुलिस मुख्यालय पहुंचे। इसके बाद अखिलेश यादव मनीष अग्रवाल से मुलाकात करने के लिये गोसाईगंज थाना गये। अखिलेश यादव ने मनीष की गिरफ्तार को शर्मनाक बताते हुए उसे शीघ्र रिहा करने की मांग की है। सपा कार्यकर्ता उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन औऱ नारेबाजी कर रहे हैं।
अब सपा प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत के बाद ऋचा राजपूत के खिलाफ पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किये जाने से मामले में नया मोड़ आ गया है।
Published : 8 January 2023, 3:51 PM IST
Topics : अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश ऋचा राजपूत एफआईआऱ नरेश उत्तम पुलिस भाजपा मनीष जगन अग्रवाल लखनऊ सपा
No related posts found.