हिंदी
लखनऊ: लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र में आने वाले गांव ताराकापुरवा में जहरीले पानी को पीने से दर्जन भर से ज्यादा भैंसों की मौत हो गई है। जबकि कईयों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
पुलिस और जानवरों के डॉक्टरों ने शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया से शुरु कर दी है। वहीं पुलिस IPL इंडियन पेस्टीसाइड लिमटेड के मालिक विशाल स्वरूप के खिलाफ FIR दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक कल दोपहर एक के बाद एक भैंसों के तबियत अचानक से खराब होने लगी। देखते ही देखते कई भैंसों के मुंह से झाग निकलने लगी तो गांव में कोहराम मच गया। जब चरने वाली जगहों पर भैंस मालिकों ने जा कर अपनी-अपनी भैंसे तलाशने की कोशिश की। तब एक सुनसान पड़े नाले के किनारे इलाके में दर्जन भर से ज़्यादा भैंसे मृत अवस्था में मिली।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने कई गांवों में इसकी जानकारी दी कि नाले में निकलने वाले पानी के पास न जायें। जिस-जिस की भैंसे वहां गयी हैं तो उन्हें ढूंढ निकालने के कोशिश करे। इस बात के सूचना न तो चिनहट पुलिस और जिला प्रशासन को थी। देर शाम होते होते हंगामा शुरू हुआ तो पुलिस व जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने मृत भैंसों का पोस्टमार्टम कराते हुए केमिकल फैक्ट्री पर कार्रवाई करने की बात कही।
वहीं चिनहट पुलिस ने इंडियन पेस्टीसाइड लिमिटिड कंपनी मालिक विशाल स्वरूप के खिलाफ FIR शनिवार दोपहर दर्ज कर ली है। चिनहट पुलिस ने भैंसों के मालिकों की तरफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
मामला बढ़ने पर भैंसों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं डॉक्टरों ने इलाके का निरीक्षण कर बीमार भैंसों को दवाई आदि दी है। मृत भैंसों की संख्या लगभग 15 बताई जा रही है और डेढ़ दर्जन से ज़्यादा भैंसे बीमार हैं। पुलिस लापता भैंसों को ग्रामीणों की मदद से ढूंढ़ने का प्रयास कर रही है।
Published : 31 August 2019, 6:50 PM IST
Topics : Bufallo chemical factory death Lucknow uttar pradesh उत्तर प्रदेश केमिकल फैक्ट्री भैंस मौत लखनऊ