हिंदी
लखनऊ: पुलिस की वार्षिक रैतिक परेड मे बोलते हुए राज्यपाल राम नाईक ने कहा की महाराष्ट्र की तर्ज पर यूपी मे भी कमिश्नरी व्यवस्था लागू होनी चाहिए। इससे कानून व्यवस्था पर नियंत्रण करने मे मदद मिलेगी। राज्यपाल ने कहा की पुलिस एक ऐसी ताकत है। जो हमारी जनता के लिए एक वरदान है। विगत वर्ष पुलिस के सराहनीय कार्य से लगभग 9850 अपराधियों को जेल भेजा गया। महिलाओं के लिए गठित विमेन पावर लाइन जिसमें लगभग 10 लाख से ऊपर केस दर्ज हुए और उनमें से 50 हज़ार को जेल भेजा गया। बाक़ियों पर कड़ी कार्यवाही की गई।अब महिलाएँ रात में बाहर निकालने की हिम्मत करती हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ एलडीए क्लर्क को दबोचा
राज्यपाल ने कहा की मुझे ख़ुशी है कि इस बार कुम्भ इलाहाबाद में ना हो कर प्रयागराज में होगा। कुंभ मे इस बार लगभग 14 से 15 करोड़ लोगों के आने की आशा है। इस बार का कुम्भ शायद ही कभी पहले हुआ होगा।
यह भी पढ़ें: विधानसभा के सामने महिला ने किया आत्मदाह का प्रयास.. कुएं में मिला था बेटे का शव
कुंभ की सुरक्षा व्यवस्था पर बोलते हुये कहा की पुलिस व्यवस्था दुरुस्त होगी। ऐसा मुझे विश्वास है। क्यूँकि 2013 में कुम्भ में हुई भगदड़ से हुई थी। उसके बाद अब तक ऐसी घटनाएँ नहीं हुई इस बार मुख्यमंत्री के आदेशों और कड़ी मेहनत आदेशों से यह कुम्भ प्रशासनिक दृष्टि से भी बहुत मज़बूत किया गया है। राज्यपाल ने इस अवसर पर पुलिस के बड़े पदाधिकारियों को भी किया सम्मानित किया।
Published : 27 December 2018, 2:47 PM IST
Topics : पुलिस राज्यपाल राम नाईक रैतिक परेड लखनऊ वार्षिक समारोह सलामी सीएम योगी
No related posts found.