हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने राज्य में सीबीसीआईडी के डीजी और एडीजी समेत चार आईपीएस अफसरों के तत्काल प्रभाव से तबादला कर दिया है।
इसी कड़ी में सीबीसीआईडी (CBCID) के डीजी विश्वजीत महापात्रा और एडीजी एसके माथुर को भी हटा दिया गया है।
DG विजलेंस पीवी रामाशास्त्री को सीबीसीआईडी का एडिशनल चार्ज दिया गया है। आर के स्वर्णकार को एडीजी सीबीसीआईडी बनाया गया है।
सरकार द्वारा विश्वजीत महापात्रा और एसके माथुर को नई तैनाती का आदेश जारी नहीं किया गया है। इन दोनों को प्रतीक्षा सूची में डाला गया है।
यह भी पढ़ें: यूपी के इस चर्चित IPS अफसर को जबरन रिटायरमेंट का आदेश, पूर्व CM के खिलाफ किया था केस
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक सीएम सीबीसीआईडी के मनमाने कामकाज को लेकर खुश नहीं थे। तमाम जांचों में शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद इन दोनों वरिष्ठ अफसरों को हटाने का फैसला लिया गया।
Published : 3 April 2021, 10:19 AM IST
Topics : ADG DG IPS Transfere uttar pradesh उत्तर प्रदेश एडीजी डीआईजी तबादला सीबीसीआईडी