हिंदी
सैफई/लखनऊ: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की अस्थियों को लेकर अखिलेश यादव परिजनों संग कल बुधवार को प्रयागराज जाएंगे, जहां वे गंगा, यमुना तथा सरस्वती के संगम क्षेत्र में नेताजी की अस्थियों को प्रवाहित करेंगे।
सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की अस्थियां लेकर कल प्रयागराज जाएंगे अखिलेश यादव, गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर करेंगे नेताजी की अस्थियां समर्पित@samajwadiparty @yadavakhilesh @dimpleyadav pic.twitter.com/M0BvXrnOje
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) October 18, 2022
इससे पहले सोमवार को अखिलेश यादव ने डिंपल यादव व अन्य परिजनों के साथ उत्तराखंड के हरिद्वार में नेताजी का अस्थि विसर्जन किया था। 'नमामि गंगे घाट' हरिद्वार में नेताजी की अस्थियों को गंगा में विसर्जित किया गया।

हरिद्वार में अस्थि विसर्जन के बाद समाजवादी पार्टी ने अखिलेश यादव के प्रयागराज जाने और वहां नेताजी की अस्थियों को संगम पर प्रवाहित करने का कार्यक्रम जारी किया है।
Published : 18 October 2022, 6:33 PM IST
No related posts found.