हिंदी
रायबरेली: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां चरम पर हैं। कांग्रेस ने सदर सीट से विधायक अदिति सिंह के पति पंजाब के नवांशहर से विधायक अंगद सिंह का कांग्रेस ने टिकट काट दिया। कांग्रेस की बागी विधायक और अब भारतीय जनता पार्टी की नेता अदिति सिंह ने पति का टिकट कटने पर प्रियंका गांधी वाड्रा पर बड़ा हमला बोला है।
बुधवार को भाजपा से नामांकन करने पहुंची अदिति ने कहा कि कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उनके परिवार को खूब प्रताड़ित किया। उन्होंने कहा कि प्रियंका ने मेरे पति का टिकट काट दिया। मेरे खिलाफ बोलने पर ही टिकट देने की शर्त रखी।
अदिति सिंह ने कांग्रेस महासचिव पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी उनके पति पर उनके ही खिलाफ बयानबाजी करने का दबाव बना रही हैं।
बुधवार को अदिति ने अपना नामांकन कराया और इस दौरान मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने प्रियंका गांधी पर हमला बोला। अदिति सिंह ने बताया कि उनके पति का टिकट इसलिए काट दिया गया, क्योंकि उन्होंने उनके खिलाफ नहीं बोला। अदिति ने कहा कि इसका कोई औचित्य नहीं है, बहुत से ऐसे पति-पत्नी रहे हैं, परिवार के सदस्य रहे हैं, जो अलग-अलग पार्टी में रहे हैं।
Published : 2 February 2022, 6:22 PM IST
Topics : अदिति सिंह कांग्रेस प्रियंका गांधी भाजपा यूपी चुनाव रायबरेली लखनऊ
No related posts found.