हिंदी
नई दिल्लीः अगले महीने से घरों में इस्तेमाल किए जाने वाले एलपीजी सिलेंडर को लेकर बड़ा बदलाव होने वाला है। अब ऑनलाइन शॉपिंग की तरह ही सिलेंडर लेते समय भी ओटीपी की जरूरत पड़ेगी।
ओटीपी सिस्टम
माना जा रहा है कि इस नियम के बाद से गैस सिलेंडर की चोरी के मामले कम हो जाएंगे। फिलहाल ये सिस्टम अभी कुछ ही शहरों में शुरू किया जाएगा। जिसमें राजस्थान का जयपुर भी शामिल है। इस सिस्टम के मुताबिक आपके फोन में ओटीपी आने के बाद ही गैस सिलेंडर दी जाएगी।
कैसे करेगा काम ये सिस्टम
गैस सिलेंडर की डिलीवरी तब तक पूरी नहीं होगी, जब तक की ग्राहकों द्वारा डिलीवरी करने वाले को एक कोड न दिखाया जाए। यह कोड ग्राहकों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर भेजा जाएगा।
Published : 17 October 2020, 12:17 PM IST
No related posts found.