Lok Sabha Election: कांग्रेस ने मोदी सरकार के खिलाफ ‘ब्लैक पेपर’ किया जारी, लगाये ये बड़े आरोप

लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है, राजनीतिक दल एक-दूसरे को घेरने में जुट गये हैं। गुरूवार को कांग्रेस पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ एक ‘ब्लैक पेपर’ जारी किया। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 8 February 2024, 11:54 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की बढ़ती सरगर्मियों के साथ राजनीतिक पार्टियां अब एक-दूसरे के खिलाफ जमकर मुखर होने लगी है। गुरूवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं के साथ केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ 'ब्लैक पेपर' जारी किया। इस 'ब्लैक पेपर' के जरिये कांग्रेस ने केंद्र पर कई आरोप लगाये हैं और मोदी सरकार को घेरने का पूरा प्रयास किया गया है।

कांग्रेस की ओर से केंद्र के खिलाफ ब्लैक पेपर जारी करते हुए पार्टी अध्यक्ष खरगे ने कहा की वे (भाजपा) हमेशा सदन में अपनी कामयाबी की बात करते रहते हैं और जनता के सामने अपनी विफलता छुपाते हैं। इस 'ब्लैक पेपर' के जरिये कांग्रेस केंद्र सरकार की विफलताओं को जनता के सामने ला रही है। केंद्र के खिलाफ ब्लैक पेपर में कांग्रेस ने बेरोजगारी, किसानों की आय, महंगाई, सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को लेकर मोदी सरकार को घेरा है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा से हाथ मिलाने की चर्चाओं पर RLD का बयान आया सामने, जानिये अब कहां फंसा पेंच 

खरगे ने कहा विपक्ष के नाते जब हम उनको उनकी विफलता बताते हैं तब हमें महत्व नहीं दिया जाता है। इस ब्लैक पेपर में हमारे वो मुख्य मुद्दे है, जिनकी तरफ सरकार ध्यान नहीं देती है। इन मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विपल रही है। बेरोजगारी इस समय देश का सबसे बड़ा मुद्दा है और बीजेपी इस बारे में कभी बात नहीं करती। खरगे ने कहा कि केंद्र सरकार ने कभी नहीं बताया कि उन्होंने कितने लोगों को रोजगार दिया। किस-किस सेक्टर में दिया और क्या-क्या नई नौकरियां जनरेट की। 

यह भी पढ़ेंः कर्ज की EMI पर आई ये बड़ी खुशखबरी, रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, जानिये पूरा अपडेट 

कांग्रेस ने कहा कि महंगाई के मुद्दे पर मोदी सरकार कोई बात नहीं करती। महंगाई को उन्होंने कितना कंट्रोल किया, ये भी नहीं बताया। वे हमेशा नेहरू और इंदिरा गांधी के जमाने के बात करते हैं। लेकिन वे महंगाई को नियंत्रण में लाने में पूरी तरह विफल रही है।

खरगे ने कहा कि तीसरा बड़ा मुद्दा किसानों का है। मोदी सरकार किसानों को उनकी आमदनी डबल करके फंसा रही है। देश ने देखा कि किस तरह तीन काले कानून लाये गये और सरकार ने किस तरह उन कानूनों को वापस लिया। डबल आमदनी की उनका वादा पूरा झूठा साबित हुआ है।