VIDEO: कोरोना के बाद अब टिड्डियों ने बढ़ाई चिंता, देखें ये हैरान कर देने वाला वीडियो

अब तक देश के अन्य राज्यों में आतंक मचाने के बाद अब टिड्डियों का आतंक देश के कई हिस्सों तक पहुंच गया है। टिड्डियों देखकर किसानों और प्रशासनिक अधिकारियों के चेहरों पर चिंता की लकीरें नजर आने लगी हैं। आप भी देखें ये हैरान कर देने वाला वीडियो..

Updated : 28 June 2020, 4:47 PM IST
google-preferred

कासगंजः कोरोना महामारी के बीच जनपद के गंगा नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों मैं टिड्डियों का हमला कर दिया है। किसान थाली, पीपा और पटाखे चलाकर टिड्डियों को भगाने में जुट गए हैं।

जनपद के महमूद पुर पुख्ता से नगला दल सहित दर्जनों गांवों में अचानक आसमान से लाखों टिड्डियों के दल ने खेतों में खड़ी धान और मक्का की फसल पर हमला बोल दिया, अचानक पहुंचे टिडडी दल को लेकर किसानों में दहशत का माहौल बन गया है।

बूढ़े बच्चे और जवान सभी थाली, पीपा लेकर खेतों को बचाने दौड़ने लगे, प्रशासन भी तेजी से सक्रिय हुआ और लेखपालों को तुरंत प्रभावित क्षेत्रों को रवाना किया गया, लेख पाल हर ग्रामीण को सूचना पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

Published : 
  • 28 June 2020, 4:47 PM IST

Advertisement
Advertisement