यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता का किया गया अंतिम संस्कार, CM त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दी श्रद्धांजलि

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का आज अंतिम संस्कार किया गया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..



ऋषिकेशः आज मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर दाह संस्कार के लिए लक्ष्मण झूला नीलकंठ मार्ग पर गरुड़ चट्टी पुल से करीब पांच किलोमीटर आगे फूल चट्टी गंगा तट पर लाया गया। 

यह भी पढ़ेंः यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का निधन 

मुखाग्नि देते हुए उनके बड़े बेटे

यहां उनका अंतिम संस्कार किया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता को पुष्पांजलि अर्पित की। कोरोना के चलते लॉकडाउन को सुनिश्चित करने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए।

यह भी पढ़ेंः जानिये यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट के बारे में महत्वपूर्ण बातें 

बता दें कि सोमवार की सुबह ही दिल्ली एम्स में उनका में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर सोमवार शाम करीब सात बजे उनके पैतृक गांव पंचुर (जिला पौड़ी गढ़वाल) लाया गया। जिसके बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया गया। 










संबंधित समाचार