महराजगंज: कोल्हुई के जोगियाबारी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ हुआ सेना के जवान का अंतिम संस्कार

जिले के थाना कोल्हुई के जोगियाबारी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर गुरुवार को सेना के जवान विनोद सिंह का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही। डाइनामाइट न्यूज़ एक्सक्लूसिव:

Updated : 30 January 2020, 5:10 PM IST
google-preferred

महराजगंज: नौतनवां थाना क्षेत्र के गांव नई कोट निवासी विनोद सिंह (44) सेना के राजपूताना रेजिमेंट में सूबेदार पद पर इंडो-भूटान बॉर्डर पर तैनात थे। बीते रविवार की देर रात करीब नौ बजे बर्फ के नीचे फंसने पर उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद साथी सैनिकों ने उन्हें निकट के मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर कुछ देर बाद हृदयगति रुकने से सैनिक विनोद सिंह की मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें: आर्मी जवान की मौत गांव में पसरा मातम 

वीर शहीद विनोद सिंह का शव पैतृक गांव पहुंचने के बाद थाना कोल्हुई के जोगियाबारी घाट पर राजकीय सम्मान के साथ गार्ड ऑफ ऑनर देकर गुरुवार को विनोद का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान भारी भीड़ मौजूद रही। जवान के अंतिम संस्कार में हजारों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

Published :  30 January 2020, 5:10 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement