Lakshadweep: मालदीव विवाद के बीच लक्षद्वीप टॉप पर, टूटे सभी पुराने रिकार्ड, दुनिया में किया जा रहा सबसे ज्यादा सर्च

डीएन संवाददाता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के दौरे के बाद एक नया रिकार्ड बन गय है। मालदीव विवाद के बीच लक्षद्वीप शब्द दुनिया भर में सबसे किया ज्याद सर्च किया जा रहा है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

पीएम मोदी की विजिट के बाद लक्षद्वीप टॉप ट्रेंड में
पीएम मोदी की विजिट के बाद लक्षद्वीप टॉप ट्रेंड में


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्षद्वीप का दौरा अब भी चर्चाओं में है। पीएम मोदी के लक्षद्वीप दौरे के बाद मालदीव के नेता द्वारा की गई टिप्पणी ने नये विवाद को भी जन्म दिया। हालांकि बढ़ते विवाद के बाद मालदीव ने अपने तीन नेताओं को सस्पेंड कर दिया है। पीएम मोदी की विजिट के बाद मालदीव के विवाद के बीच लक्षद्वीप अब भी टॉप ट्रेंड में बना हुआ है। 

पीएम मोदी के दौरे के बाद से दुनिया भर में लक्षद्वीप शब्द को सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है। लक्षद्वीप सर्च ने अब तक की सभी सर्च हिस्ट्री में नया रिकार्ड बना दिया है। लक्षद्वीप शब्द 20 सालों में सबसे ज्यादा सर्च किया जाने वाला शब्द बन गया है।

पीएम मोदी द्वारा इस खूबसूरत द्वीपसमूह की कुछ तस्वीरें साझा करने के बाद से लगातार गूगल सर्च इंजन पर लक्षद्वीप सबसे अधिक खोजा जाने वाला कीवर्ड बना हुआ है। यह कीवर्ड पीएम मोदी के दौरे के बाद पहले ही दिन टॉप पर था लेकिन यह तबसे लेकर आज तक सबसे ज्यादा सर्च किया गया शब्द बन गया है। 

नरेंद्र मोदी ने लक्षद्वीप दौरे के बाद लोगों से लक्षद्वीप जाने और यहां घूमने की अपील की थी। इसके बाद हजारों भारतीयों ने मालदीव जाने का अपना प्लान कैंसिल कर दिया है और लक्षद्वीप जाने के लिये इसके बारे में सर्च करने लगे। अब तक बॉलीवुड से जुड़े लोग और नए कपल्स हनीमून मनाने के लिए मालदीव जाते हैं। पीएम मोदी की अपील के बाद मालदीव के टूरिज्म को बड़ा झटका लगा है। 

ईज माय ट्रिप (EaseMyTrip) ने मालदीव के लिए सभी फ्लाइट बुकिंग्स को सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही कई लोग अब मालदीव के बजाये लक्षद्वीप जाने लगे।










संबंधित समाचार