हिंदी
महराजगंजः सिसवा कस्बे के पावर हाउस पर बिजली की परेशानियों से निवारण के लिए शनिवार को कैंप लगाया गया है। जहां कई उपभोक्ता अपनी परेशानी लेकर पहुंचे थे। इस दौरान कई लोगों की परेशानी का समाधान भी हुआ कई लोगों से जुर्माना भी लिया गया।
कैंप में उपस्थित विभाग के अधिकारियों के सामने उपभोक्ताओं ने बिजली की समस्या रखी। साथ ही मीटर बदलने, बिल सुधार और समय पर बिजली बिल नहीं आने, बिजली बिल अधिक आना और बिजली व्यवस्था में सुधार कराने की बात कही। इस कैंप में शहर और गांव से करीब 41 लोग पहुंचे थे।

मौके पर 8 लोगों का बिल रिवीजन और 3 लोगों का लोड और 6 लोगों का बिल सुधार किया गया। जबकि दो लाख पांच हजार की वसूली की गई। साथ ही 30 बकायादारों का बिजली बकाया होने के कारण कनेक्शन काट दिया गया। एसडीओ ने कहा की उपभोक्ता अपना बिजली बिल सही करा ले, मीटर लगवा लें नहीं तो पकड़े जाने पर सीधे एफआईआर दर्ज किया जाएगी।
Published : 21 November 2020, 6:28 PM IST
Topics : Electricity department Maharajganj Siswa uttar pradesh उत्तर प्रदेश कैंप पावर हाउस महराजगंज सिसवा कस्बे