हिंदी
लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ में बुधवार को भयानक सड़क हादसे की खबर सामने आयी है। हादसे में एक ही परिवार के पाचं लोग पलक झपकते ही मौत के मुंह में चले गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला भिजवाया
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हादसा मंगलवार शाम को गोला-खुटार राष्ट्रीय राजमार्ग पर टेड़वा पुल के पास हुआ। मृतकों की पहचान राधा (27) उसके पति शिवकुमार (30), बेटा शिवांश (8), बेटी शिवि (5), ससुर रामौतार (60) के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार संसारपुर निवासी नत्थू की पत्नी विद्यादेवी (65) का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह निधन हो गया था। भीरा थाना क्षेत्र के शाहपुर में ब्याही बेटी राधा (27) परिवार सहित उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने आई थी। अंतिम संस्कार के बाद सभी एक ही बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे।

इस दौरान ऋषिकेश डिपो की बस की चपेट में आ गए। बस ने सभी बाइक सवारों को कुचल दिया। हादसे में मृतका की पांच वर्षीय पुत्री घायल हुई है। वहीं तीन रिश्तेदार और बाइक सवार एक राहगीर भी घायल हुआ है।
चश्मदीदो ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि मंजर देखकर लोगों का कलेजा कांप गया।
पुलिस ने बताया कि हादसा इतना खतरनाक था कि पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।
Published : 26 March 2025, 1:07 PM IST
Topics : Accident in Gola Gokarnath Lakhimpur Kheri Crime News Lakhimpur Kheri Police Lakhimpur kheri Road Accident Sansarpur Chowki
No related posts found.