महराजगंज: खेती करने गए मजदूर को बुरी तरह पीटा, हालत नाजुक

महराजगंज के पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा में एक मजदूर को बेरहमी से पीटा है। जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। अस्पताल में किया गया भर्ती पढ़ें डाइनामाइट न्यूज़ पर पूरी खबर..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 25 July 2019, 6:02 PM IST
google-preferred

महराजगंज: पनियरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा मंसूरगंज में मजदूर को बेरहमी से पीटा गया है। जिससे मजदूर की हालत गंभीर बनी हुई और उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: गोरखपुर गोली कांड प्रकरण में एडीजी दावा शेरपा का बयान: विवेचना में सब कुछ आयेगा सामने

गुरुवार सुबह ग्राम सभा मंसुरगंज निवासी श्यामबिहरी लाल पुत्र हरीराम गांव के ही अच्छेलाल के खेत में मजदूरी करने के लिए गया था। अच्छेलाल चौरसिया के कहने पर श्यामबिहारी खेत की मेड सीधा कर रहा था। जिसे लेकर अच्छेलाल चौरसिया का छोटा भाई राम आशिष चौरसिया अपने सहयोगियों के साथ खेत के मेड पर पहुंचा और श्यामबिहारी पर ही जान लेवा हमला कर दिया। उसने श्यामबिहारी का गला गमच्छे से दबाया साथ ही लाठी डंडे से उसकी पिटाई भी की। श्याबिहारी की पिटाई करके आरोपी मौके से फरार हो गए। 

यह भी पढ़ें: महराजगंज: आनन्दनगर के नगर अध्यक्ष की पिटाई होने पर लोगों में भारी आक्रोश

परिजनों ने इसकी सूचना पहले डायल 100 यूपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मंसुर में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख उसे सदर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं जब इस मामले को लेकर थाना प्रभारी से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि आरोपीयों के खिलाफ तहरीर मिली है जांच कर कार्यवाही की जायेगी।

Published :