हिंदी
कुशीनगर: जनपद के कसया थाने में सुनवाई के दौरान पहुंचे युवक की जहर के कारण हालत हालत बिगड़ गई। जहर के कारण युवक की मेडिकल कॉलेज में रविवार देर शाम इलाज के दौरान मौत जो गई। थाने पहुंचे मृतक के भाई ने एक महिला पर जहर देने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक रामकोला थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर-18 कांशीराम आवास निवासी मुकेश कुमार पुत्र निरंजन प्रसाद ने कसया थाने में जनसुवाई के दौरान पहुंचकर इंस्पेक्टर गिरिजेश उपाध्याय को बताया कि उसके कसया थाना क्षेत्र की एक महिला से संबंध है।
मुकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि महिला ने उसका आर्थिक और मानसिक शोषण किया है। उसने आरोप लगाया कि रविवार की सुबह जब वह महिला से मिलने उसके घर पहुंचा तो उसने विवाद किया और महिला ने पानी में जहर मिलाकर उसे दे दिया।
थाने में सुनवाई के दौरान युवक की हालत बिगड़ गई। युवक को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। पुलिस ने मुकेश के परिजनों को घटना की जानकारी दी। कसया के डॉक्टरों ने युवक को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था, जहां इलाज के दौरान देर रात युवक की मौत हो गई।
पुलिस का कहना है कि मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान युवक की मौत ही गई है। उसके भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
Published : 19 March 2024, 11:51 AM IST
Topics : Kushinagar poisoned police woman उत्तर प्रदेश कुशीनगर जहर महिला मेडिकल कॉलेज युवक