हिंदी
कुशीनगर:उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में तीन साल से अंधेरे में रह रहे खड्डा रेताक्षेत्र के लोगों के लिए अच्छी खबर है। स्थानीय विधायक की पहल पर रेताक्षेत्र में सौर ऊर्जा सयंत्र लगाने की शासन से स्वीकृति मिल गयी है।
यह भी पढ़ें: यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिये IMD की ये चेतावनी
इस सयंत्र के लगने से अब रेताक्षेत्र में उजियारा फैलेगा।आधिकारिक सूत्रों से गुरुवार को मिली जानकारी के अनुसार इस परियोजना के लिए शासन से 6 करोड़ 63 लाख रुपये की राशि भी जारी हो गयी है।
सौर ऊर्जा सयंत्र लगने से खड्डा रेताक्षेत्र के मरिचहवा, बंसतपुर, शिवपुर, नारायनपुर, बालगोविंद छपरा, विंध्याचलपुर और हरिहरपुर समेत अन्य गांवों के करीब 25 हजार निवासियों के जीवन में अंधियारा मिट सकेगा।(वार्ता)
Published : 22 September 2022, 1:13 PM IST
No related posts found.