कुशीनगर में गोवंश से लदी ट्रक और गन्ना ट्रैक्टर ट्राली में हुई जोरदार भिडंत, तीन जख्मी

कुशीनगर में एक भयानक सड़क हादसा हुआ है जहां गोवंश से लदी ट्रक और गन्ना लदी ट्रैक्टर टाली आपस में टकरा गई। इस हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डाइनामाइट न्यूज एक्सक्लूसिव..

Updated : 12 January 2019, 5:31 PM IST
google-preferred

कुशीनगर: तरयासुजान थाना क्षेत्र में गोवंश से लदी ट्रक गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई और डिवाइडर में जा भिड़ी। इस हादसे में तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं। वहीं 5 पशुओं के मारे जाने की बात कही जा रही है।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर यूपी 58 2692 नंबर की ट्रक से 24 राशि गोवंशीय पशु को निर्दयता पूर्वक बाँध कर बिहार की ओर ले जाया जा रहा था कि वह विपरीत दिशा से आ रही गन्ना लदी ट्राली से टकरा गई। 

इसके बाद ट्रक डिवाइडर में जा टकराई और ट्राली पलट गई जिसमें तीन लोग बुरी तरह घायल हो गए। वहीं ट्रक में लदे 5 पशुओं ने दम तोड़ दिया। डॉयल 100 पर पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लेकर घायलों को इलाज के लिए तमकुहीराज सरकारी अस्पताल भेजवा दिया है। एक पशु ट्रक में अंतिम सांस ले रहा था लेकिन पशु चिकित्सक इलाज के लिए नहीं मिल सके। माना जा रहा है कि यह पशु तस्करी का मामला भी हो सकता है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। 

Published :  12 January 2019, 5:31 PM IST

Related News

Advertisement