हिंदी
कोलकाता: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस की जांच अभी तक जारी है। इस मामले की सुनवाई आज कोलकाता के सियालदह कोर्ट में हुई। इस सुनवाई में CBI ने मामले में गिरफ्तार हुए इकलौते आरोपी की मौत की सजा के लिए मांग की है। अब अदालत इस मामले में 18 जनवरी को फैसला सुनाया जाएगा।
डॉक्टर रेप-मर्डर केस में बड़ा अपडेट
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए लेडी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में नया अपडेट आया है। इस मामले में चल रही सुनवाई गुरुवार को समाप्त हो गई। कोलकाता के सियालदह कोर्ट में इस मामले की सुनवाई चल रही थी। अब कोर्ट 18 जनवरी को इस मामले में अपना फैसला सुनाएगा। CBI ने इस केस में गिरफ्तार एक मात्र आरोपी संजय रॉय के लिए मौत की सजा की मांग की है।
CBI ने मुख्य आरोपी के लिए मांगी मौत की सजा
कोलकाता में लेडी डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म को लेकर पूरे देश में आक्रोश भरा हुआ था। यह मामला 9 अगस्त 2024 का है, जहां एक आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में नाइट शिफ्ट में काम कर रही लेडी डॉक्टर का रेप करके उसे मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले को CBI द्वारा लीड किया जा रहा है। मामले की आज आखिरी सुनवाई थी, जिसमें CBI ने मुख्य आरोपी संजय रॉय के लिए मौत को सजा मौत की सजा की मांग की है।
CBI ने दिए सभी सबूत
अदालत में सुनवाई के दौरान चार्टशीट दी गई जिसमें करीब 100 गवाहों, 12 पॉलीग्राफ टेस्ट, सीसीटीवी कैमरों, फॉरेंसिक रिपोर्ट, मोबाइल की कॉल डिटेल और लोकेशन, ईयरफोन और आरोपी के बयान के बाद चार्जशीट फाइल की गई थी।
इसमें CBI ने भी ये साफ कर दिया थी कि ट्रेनी जूनियर डॉक्टर के साथ रेप हुआ था, ना कि गैंगरेप। CBI की इस चार्जशीट के मुताबिक, इस केस को सुलझाने में तीन चीजें सबसे अहम साबित हुई हैं।
Published : 9 January 2025, 7:48 PM IST
Topics : CBI Dynamite News hospital Kolkata Lady Doctor ManojTibrewalAakash rape murder case RG Kar Medical College Sanjay Roy