अलविदा सायरस मिस्त्री: तस्वीरों में देखिये टाटा संस के पूर्व चेयरमैन सायरस मिस्त्री की यात्रा, सड़क हादसे में निधन

डीएन ब्यूरो

टाटा संस के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री की महाराष्ट्र के पालघर में रविवार को हुई एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में तस्वीरों के जरिए देखें उनकी जिंदगी का रोचक सफर

मुबंई में जन्म

साइरस मिस्त्री का जन्म 4 जुलाई 1968 को मुंबई में हुआ था। उनका पूरा नाम साइरस पलोनजी मिस्त्री है।

लंदन से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री

टाटा संस का चेयरमैन बनने से पहले साइरस मिस्त्री अपने परिवार के कंस्ट्रक्शन बिजनस को संभाल रहे थे। साइरस ने लंदन के प्रतिष्ठित इंपीरियल कॉलेज से सिविल इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की थी।

2006 में हुए टाटा संस के बोर्ड में शामिल

साइरस मिस्त्री 1 सितंबर 2006 को टाटा संस के बोर्ड में शामिल हुए। उन्होंने 24 सितंबर 1990 से 26 अक्टूबर 2009 तक टाटा एलेक्सी लिमिटेड के निदेशक के रूप में कार्य किया और 18 सितंबर 2006 तक टाटा पावर कंपनी लिमिटेड के निदेशक रहे। इसके बाद टाटा संस बोर्ड ने 24 अक्टूबर 2016 को मिस्त्री को टाटा संस की अध्यक्षता से हटाने के लिए मतदान किया।

साइरस मिस्त्री के पास आयरिश पासपोर्ट

साइरस मिस्त्री की मां भारतीय मूल की आयरिश नागरिक थी। इसलिए साइरस मिस्त्री के पास आयरिश पासपोर्ट था।

साइरस मिस्त्री का परिवार

साइरस मिस्त्री की शादी वकील इकबाल छागला की बेटी और विधिवेत्ता एम.सी. छागला से हुई थी। इस कपल के दो बेटे हैं, फिरोज मिस्त्री और जहान मिस्त्री।








संबंधित समाचार