News Headlines Of The Day: जानिये देश और दुनिया में क्या कुछ हुआ आज, पढ़ें दिन भर की खबरों का ये विशेष न्यूज़ बुलेटिन

डीएन ब्यूरो

देश और दुनिया में दिन भर में कई घटनाएं होती रहती है। हर पल कुछ न घटता रहा है। ऐसे में डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठकों के लिये पेश कर रहा है देश और दुनिया की दिन भर की खबरों बेहद छोटा और आसान बुलेटिन।

खास खबरों का विशेष बुलेटिन
खास खबरों का विशेष बुलेटिन


नयी दिल्ली: देश और दुनिया में दिन भर में कई घटनाएं होती रहती है। हर पल कुछ न घटता रहा है। ऐसे में डाइनामाइट न्यूज़ अपने पाठकों के लिये पेश कर रहा है देश और दुनिया की दिन भर की खबरों बेहद छोटा और आसान बुलेटिन।

मंगलवार को शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :

1. आपदा के प्रभाव से निपटने के लिए एकीकृत रवैया अपनाना होगा: प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आपदा के प्रभाव से निपटने के लिए एकीकृत रवैया अपनाने की आवश्यकता को रेखांकित करते हुए मंगलवार को कहा कि एक क्षेत्र में आपदा का दूसरे क्षेत्र पर बड़ा प्रभाव पड़ सकता है।

2. भारत ने अरूणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के पुन: नामकरण के चीन के कदम को किया सिरे से खारिज

भारत ने अरूणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों का चीन द्वारा पुन: नामकरण करने को सिरे से खारिज करते हुए मंगलवार को कहा कि यह राज्य भारत का अभिन्न और अटूट हिस्सा है।

3. सिक्किम के नाथुला में हिमस्खलन: छह पर्यटकों की मौत,11 अन्य घायल

सिक्किम के नाथुला इलाके में मंगलवार को हुए एक भीषण हिमस्खलन में छह पर्यटकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गये। पुलिस के अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी।

4. पत्रकार के सवाल पर राहुल गांधी की टिप्पणी मीडिया का अपमान: भाजपा

यह भी पढ़ें | News Headlines Of The Day: जानिये देश और दुनिया में क्या कुछ हुआ आज, पढ़ें दिन भर की खबरों का ये विशेष न्यूज़ बुलेटिन

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर मीडिया पर फिर से हमला करने का आरोप लगाया है। इसके लिए भाजपा ने राहुल गांधी की उस तीखी प्रतिक्रिया का हवाला दिया जिसमें एक पत्रकार द्वारा सवाल पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने उसी से सवाल किया कि आप हमेशा वही क्यों कहते हैं जो भाजपा कह रही है?

5. चीन को ‘प्रधानमंत्री की क्लीन चिट’ का परिणाम है अरुणाचल में जगहों का पुन: नामकरण: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों का चीन द्वारा पुन: नामकरण करने को लेकर मंगलवार को आरोप लगाया कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा चीन को ‘क्लीन चिट’ दिए जाने और चीनी आक्रामकता पर उनके लगातार चुप्पी साधे रहने का परिणाम है

6. कर्नाटक में हम पूरी तरह एकजुट, भाजपा डूबता जहाज: कांग्रेस

नयी दिल्ली, कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि कर्नाटक में उसके सभी नेता एकजुट हैं और प्रदेश की ‘40 प्रतिशत कमीशन’ वाली सरकार को सत्ता से हटाने के लिए लड़ रहे हैं, जबकि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी अब राज्य में ‘डूबता जहाज’ है, जिसे अब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नहीं बचा सकते।

7. भारत की वृद्धि दर 2023-24 में घटकर 6.4 प्रतिशत रहेगी: एडीबी

भारत की आर्थिक वृद्धि दर के चालू वित्त वर्ष (2023-24) में घटकर 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है। एशियाई विकास बैंक (एडीबी) में मंगलवार को यह बात कही।

8. कर्नाटक में सत्ता में नहीं आएगी कांग्रेस: बोम्मई

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस नेता सिद्धरमैया और डी के शिवकुमार 10 मई को होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले ही मुख्यमंत्री पद का ‘‘सपना’’ देख रहे हैं, लेकिन यह साकार नहीं होगा।

यह भी पढ़ें | News Headlines of The Day: पढ़िये देश-विदेश की खबरों का ये विशेष बुलेटिन, जानिये दिन भर की बड़ी खबरें

9. थरूर ने भारत की जी 20 अध्यक्षता से जुड़े ‘‘लोकतंत्र की माता’’ के नारे को लेकर सरकार पर तंज किया

इंदौर (मध्यप्रदेश), लोकसभा सदस्य शशि थरूर ने भारत की जी 20 अध्यक्षता से जुड़े नारे ‘‘लोकतंत्र की माता’’ के प्रचार को लेकर केंद्र सरकार पर मंगलवार को कटाक्ष किया और कहा कि सरकार संसद को 'रबर की मोहर या नोटिस बोर्ड' की तरह इस्तेमाल कर रही है।

10. संप्रग के दौरान भ्रष्टाचार के लिए दोषसिद्धि दर अधिक रही : सिब्बल

राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने मंगलवार को दावा किया कि संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में भ्रष्टाचार संबंधी मामलों में दोषसिद्धि की दर ज्यादा थी और कहा कि लोकपाल की नियुक्ति के बाद उनकी ‘‘लगातार चुप्पी’’ दिखाती है कि सरकार भ्रष्टाचार से लड़ने को लेकर कितनी गंभीर है।

11. दंगाई नहीं बच पाएंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी : ममता

दीघा (पश्चिम बंगाल), पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वह दंगाइयों को बच कर भागने नहीं देंगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

12. राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन संजीता चानू पर चार साल का प्रतिबंध

नयी दिल्ली, राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन भारतीय भारोत्तोलक संजीता चानू पर पिछले साल डोप परीक्षण में असफल रहने के कारण राष्ट्रीय डोपिंग रोधी एजेंसी (नाडा) के अनुशासन पैनल ने चार साल का प्रतिबंध लगाया है।










संबंधित समाचार