हिंदी
महराजगंजः कोरोना वायरस के बढ़ते कहर के कारण प्रधानमंत्री ने 21 दिन के लॉकडाउन का आदेश दिया है। इस दौरान किसी भी नागरिक को घर से बाहर नहीं निकलना है।
यह भी पढ़ेंः महराजगंज की बड़ी ख़बर, हिस्ट्रीशीटर अनिल गुप्ता पर प्रशासन ने कसा शिकंजा, भेजा जेल
इस दौरान महराजगंज में कई जगहों पर कड़ी निगरानी की गई है। कई जगहों पर पुलिस ने बैरिकेंटिग लगाई हुई है। जिससे कोई भी कहीं ना जा सके। फरेन्दा पुलिस ने भी रास्तों पर बैरिकेटिंग की हुई है, फरेन्दा कस्बे में पूरी तरह से लॉक डाउन जारी करके लोगों से घर मे रहने की अपील की जा रही है।
यह भी पढ़ें: विधायक ने कोरोना की जंग में दिये एक करोड़ तो सांसद ने महज 25 लाख, बना चर्चा का विषय
बता दें कि सरकार द्वारा 21 दिन का लॉकडॉउन लगा दिए जाने के बाद स्थानीय लोगों के लिए सुबह किराने, दवा, फल, सब्जी की दुकानें खुली रहेंगी। जिससे किसी को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक जिले के घुघुली, पुरैना, सिसवा, बन्दीढ़ाला, कटहरी, चिउटहां, हेवती, सबया, निचलौल, बहुआर, पनियरा, परतावल, ठूठीबारी, रतनपुर, बरगदवा, परसामलिक, नौतनवा, सोनौली, कोल्हुई, समरधीरा, पुरंदरपुर, बृजमनगंज, लेहड़ा, फरेन्दा, धानी, मुजुरी, खुटहां, पकड़ी आदि इलाकों में पुलिस की पूरी सख्ती है।
Published : 25 March 2020, 12:49 PM IST