हिंदी
कन्नौज: यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर द्वारा खाकी को शर्मसार करने का एक बड़ा मामला सामने आया है। अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाने पहुंची महिला के साथ चौकी इंचार्ज ने अपने सरकारी आवास पर जबरन दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत के बाद आरोपी इंस्पेक्टर को तत्काल गिरफ्तार करने के आदेश दिये गये। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें: पूर्व कैबिनेट मंत्री फतेह बहादुर सिंह ने की उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाक़ात
घटना कन्नौज जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र की है। हाजी शरीफ के चौकी प्रभारी अनूप कुमार मौर्य को महिला से रेप के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी अनूप मौर्य हाल ही में इंस्पेक्टर पद पर प्रमोट हुआ था। चौकी इंचार्ज ने अपने सराकरी आवास पर महिला से बलात्कार किया।
जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अपनी बेटी के केस को लेकर चौकी प्रभारी से न्याय की गुहार लगा रही थी। चौकी प्रभारी ने महिला को पूरी मदद का भरोसा दिया। आरोप है कि जांच के सिलसिले में चौकी प्रभारी अनूप मौर्य ने महिला को अपने सरकारी आवास पर बुलाया और जबरन उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया।
घटना के बाद पीड़ित महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए 26 अगस्त को एसपी को प्रार्थना पत्र भी दिया था। एसपी के निर्देश पर थाने में मामला दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने सीओ सिटी शिव प्रताप सिंह को मामले की जांच सौंपी। सीओ को जांच में रेप के सबूत मिले। इसके बाद सोमवार को रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी इंस्पेक्टर अनूप मौर्य को जेल भेज दिया गया।
Published : 30 August 2022, 11:17 AM IST
Topics : आवास इंसाफ उत्तर प्रदेश पुलिस इंस्पेक्टर बेटी मां रेप
No related posts found.