हिंदी
देहरादून: केदारनाथ सीट से उप चुनाव में भाजपा की आशा नौटियाल ने जीत का परचम लहरा दिया है। आशा नौटियाल ने 5623 वोट से विपक्षी उम्मीदवार को मात देकर जीत दर्ज की है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
जानकारी के अनुसार हांलाकि शुरुआती मतगणना में रुझानों में भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर चल रही है।
जानकारी के अनुसार इस सीट से छह प्रत्याशियों मैदान में थे।
उत्तराखंड राज्य बनने के बाद वर्ष 2002 में हुए पहले विधानसभा चुनाव में वह केदारनाथ विस की पहली विधायक चुनी गईं, तब वह भाजपा से प्रत्याशी थीं। वर्ष 2007 में भी उन्हें क्षेत्रीय जनता ने अपना विधायक चुना था। इसके बाद दो बार चुनाव में उन्हें पराजय मिली। ऊखीमठ विकासखंड के दिलमी गांव निवासी आशा नौटियाल एक सामान्य परिवार से संबंध रखती हैं।
बता दें कि भाजपा विधायक शैलारानी रावत का जुलाई में निधन हो जाने के कारण केदारनाथ विधानसभा सीट खाली हो गई थी
वर्ष 2017 में केदारनाथ में भाजपा को हार का सामान करना पड़ा और पार्टी चौथे स्थान पर रही। तब भाजपा ने शैलारानी रावत पर दांव खेला, जिससे आशा नौटियाल बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरी। लेकिन दोनों महिला उम्मीदवार हार गईं।
Published : 23 November 2024, 1:00 PM IST
Topics : Asha Nautiyal bjp HindiNews Kedarnath By Election Result ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist TrendingNews win