Karwa Chauth: सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ आज, जानिए पूजा विधि

देश में सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का वर्त मना रही है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 20 October 2024, 9:46 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: आज देशभर (India) में करवा चौथ (Karwa Chauth ) का पर्व (Festival) मनाया जा रहा है। करवा चौथ के व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। कार्तिक माह की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत (Fast) रखा जाता है। करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं (Married women) अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य के लिए सुबह से ही निर्जला व्रत रखती हैं। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार चंद्रमा को सामन्यतः आयु, सुख और शांति का कारक माना जाता है। इसलिए चंद्रमा की विधिवत पूजा कर सुहागनें वैवाहिक जीवन में सुख, शांति और पति की लंबी आयु की कामना करती हैं।

करवा चौथ का पर्व

चांद के दीदार के बाद सुहागिने खोलती है वर्त 

जानकारी के अनुसार सुहागिन महिलाएं करवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हुए शाम को शुभ मुहूर्त में करवा माता की पूजा और कथा सुनती हैं, फिर रात को चंद्रमा के निकलने पर अर्घ्य देकर व्रत खोलती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार करवा चौथ का व्रत सुबह से लेकर रात को चांद के दर्शन और पूजन के बाद समाप्त हो जाता है। 

करवा चौथ की पूजन सामग्री
करवा चौथ दो शब्दों से मिलकर बना है,'करवा' यानि कि मिट्टी का बर्तन  व 'चौथ' यानि गणेशजी की प्रिय तिथि चतुर्थी। करवा चौथ पर पूजा की थाली में कई तरह की सामग्री होती हैं। 

करवा चौथ की पूजन विधि 
सुहागिन महिलाएं पूजा के लिए एक स्वच्छ स्थान पर चौकी पर सफेद कपड़ा बिछाएं। इस पर गौरी मां की प्रतिमा स्थापित करें। करवा, दीपक और पूजन सामग्री भी यहां रखें। पूजा में एक कलश को जल से भरकर रखें। इस पर दीपक जलाएं। करवा पर रोली, अक्षत, सिंदूर और फूल अर्पित करें। विधिवत पूजा के बाद करवा चौथ की कथा सुनना या पढ़ना अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। करवा चौथ पर चौथ माता का आरती पूजन के बाद जरूर करनी चाहिए।

करवा चौथ पर चंद्रमा के दर्शन करने के बाद पूजा और जल अर्पित करते हुए चंद्रदेव से जुड़े मंत्रों का जाप जरूर करना चाहिए।

कथा सुनते समय हाथ में जल और अक्षत लेकर बैठें। रात में चंद्रमा के दर्शन के बाद ही व्रत का समापन होता है। चंद्रमा को जल अर्पित करें और उसे अर्घ्य दें। पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करें। चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद पति को जल से अर्घ्य दें। पति के हाथ से पानी पीकर व्रत तोड़ें।

पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने के लिए उपाय
करवा चौथ की रात को पीले या लाल वस्त्र धारण कर एक लोटा जल में सफेद चंदन मिलाएं। नजर नीची करके चन्द्रमा को अर्घ्य दें। इसके बाद शिवजी का ध्यान करके निम्न मंत्र का जप करें। "ॐ उमामहेश्वराभ्याम नमः"। मंत्र का जप करने के बाद वैवाहिक जीवन में प्रेम बढ़ाने की प्रार्थना करें। 

अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं। 
https://www.yuvadynamite.com/